ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर जुटने की अपील की

सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित कर सी.एम नीतीश के हाथों को मजबूती दें - उमेश सिंह कुशवाहा

 

  1. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर जुटने की अपील की

 

सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित कर सी.एम नीतीश के हाथों को मजबूती दें – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 13 दिसम्बर 2025

बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को जारी अपने बयान में पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान 2025-28 में पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ बढ़-चढ़कर जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सभी साथियों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य हर हाल में हासिल करना है, ताकि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के साथ विकास की विचारधारा को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जद (यू0) देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े लोगों के कल्याण की नीति पर चलती है। श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जदयू का हर कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डाॉ. अंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जेपी और डाॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर चलते हुए बेहतर समाज के निर्माण के प्रति संकल्पित है। सत्ता की बागडोर संभालने के बाद, श्री नीतीश कुमार जनसेवा और सुशासन के मार्ग पर चलते हुए बिहार के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ पिछड़े और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान 2025-28 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाकर जदयू परिवार का विस्तार करना है, नए साथियों, विशेषकर आधी आबादी और युवा वर्गों को पार्टी की पहुंच बनाना है, और जदयू की विचारधारा तथा श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और 20 वर्षों की उपलब्धियों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button