देशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

 

कार्यसंस्कृति, जनसरोकार और जिम्मेदारी का नया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसदों के साथ लगातार संवाद

पटना, 13 दिसम्बर 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसदों के साथ अलग-अलग बैठकों का आयोजन केवल औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक कार्यसंस्कृति को सशक्त करने की दूरदर्शी पहल है। इन बैठकों का उद्देश्य सांसदों में जनता के बीच कार्य करने की ललक को और प्रबल करना, उन्हें उत्साह के साथ जनसमस्याओं से जुड़ने के व्यावहारिक मार्ग सुझाना तथा जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी का गहरा अहसास कराना है।

प्रधानमंत्री जी लगातार सांसदों के साथ संवाद के माध्यम से, सांसद केवल संसद तक सीमित न रहें, बल्कि गांव, गली, खेत और शहर की हर समस्या को अपनी प्राथमिकता बनाने की बात कर रहे। जनता के बीच नियमित उपस्थिति, संवेदनशील संवाद और त्वरित समाधान ही जनविश्वास की सबसे बड़ी पूंजी है। मोदी जी का स्पष्ट मानना है कि जनप्रतिनिधि का असली मूल्यांकन उसके कार्य और जनसंपर्क से होता है, न कि केवल भाषणों या आंकड़ों से।

इन बैठकों के द्वारा सांसदों को यह भी प्रेरणा दी जा रही है कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करें और फीडबैक के आधार पर सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। इससे शासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है और लोकतंत्र मजबूत होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास नेतृत्व का वह मॉडल प्रस्तुत करता है, जहां अनुशासन, सेवा, समर्पण और जवाबदेही को राजनीति का मूल मंत्र बनाया गया है। यह पहल न केवल सांसदों में नई ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि देश को सुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदार लोकतंत्र की दिशा में आगे ले जाने का सशक्त माध्यम भी है।

_ प्रेम रंजन पटेल

प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

2.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button