ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अभिनंदन दीघा कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी मतदाताओं का किया अभिनंदन*

सभी के मान सम्मान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध: सम्राट चौधरी

‎*’अभिनंदन दीघा कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी मतदाताओं का किया अभिनंदन*

‎*यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बिहार के विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का विजय भी : डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया आह्वान – जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में परिवर्तित करें

‎*सभी के मान सम्मान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध: सम्राट चौधरी

‎*समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा को किया नमन*

‎पटना, 13 दिसंबर। बिहार के पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में आज ‘अभिनंदन दीघा- कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और मतदाता उपस्थित हुए।

‎समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीघा के मतदाताओं के अलावा बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यों पर बिहार की जनता ने इतना बड़ा जनादेश देकर एक बार फिर मुहर लगा दी है।

‎उन्होंने समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। यह विजय उन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।

‎उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर जनसंपर्क तक, हर कार्यकर्ता ने एनडीए के विकास और सुशासन के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य किया, और यह जीत उसी की परिणति है।

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा, “आप सभी का उत्साह और ऊर्जा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि बिहार के विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प की जीत है।”

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हमसब मिलकर इस जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में परिवर्तित करें। भाजपा की राजनीति ही लोगों की सेवा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा।

‎इस दौरान उन्होंने विधायक संजीव चौरासिया की भी तारीफ करते हुए कहा कि यह दीघा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहते हैं, उसी का परिणाम चुनाव में दिखता भी है।

‎इधर, समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा को नमन करते हुए कहा कि सभी के मान सम्मान के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।

‎उन्होंने भाजपा और एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्तागण और मतदातागण का हृदय से आभार जताया है। लोगों को भरोसा देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने हमलोगों पर जो विश्वास जताया है वह हम सभी पूरा करने की कोशिश करेंगे और उस विश्वास पर खरा उतरेंगे।

‎अभिनंदन दीघा कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंत्री रामकृपाल यादव, नितिन नबीन, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, विधायक रत्नेश कुशवाहा, दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरासिया, सांसद विवेक ठाकुर, ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, सरोज रंजन पटेल, पटना जिला के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, रश्मि चंद्रवंशी, अर्चना ठाकुर, सोनी मिश्रा एवं भाजपा के कई पदाधिकारी एवं दीघा विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

‎कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज सिंह ने किया।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button