Trending Newsउत्तरप्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यविचारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

किसानों के हित में चौधरी साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता; किसानों के हितों के खिलाफ केन्द्र और राज्य सरकार काम कर रही है : मंगनी लाल मंडल

 

किसानों के हित में चौधरी साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता; किसानों के हितों के खिलाफ केन्द्र और राज्य सरकार काम कर रही है : मंगनी लाल मंडल

पटना 23 दिसम्बर, 2025

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 गोपाल कृष्ण चंदन की अध्यक्षता में राजद प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भारत रत्न किसान नेता चैधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया।

‌ प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम, विधायक श्री शंकर यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्री अरूण यादव,पुर्व विधायक श्री रवीन्द्र सिंह, सुदय यादव, किसान नेता श्री दिनेश सिंह,प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार,श्री निर्भय अंबेडकर, श्री संजय यादव, श्री प्रमोद कुमार राम , शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय, राजद नेता श्री शंभू भुषण, श्री बबलू मालाकार, श्री राजेश पाल, श्री उपेन्द्र चंद्रवंशी ,श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह, श्री पुलिस राय, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी सहित पार्टी के अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों में जो कार्य किया था ,वो अब नहीं दिख रहा है। किसानों की बात करने के कारण ही उन्हें अधिक दिनों तक सत्ता में नहीं रहने दिया गया, लेकिन जब तक वे रहे अन्नदाताओ, खेतों और खलिहानों तथा किसानों की हिफाजत के लिए कार्य किये ।

उससे किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। आज किसानों और मजदूरों की बातों और आवाज को केंद्र और राज्य की सरकार सुन नहीं रही है। हमें किसानों की आवाज़ बनना होगा।

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 गोपाल कृष्ण कुमार चंदन ने कहा कि आज जो केन्द्र में सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही है वह किसानों के हितों के साथ के साथ खिलवाड़ कर रही है। दिल्ली में जो बैठे हुए हैं वह किसानों के प्रतिनिधि नहीं हैं, वहां अडानी और अंबानी के हितों की रक्षा करने वाले लोग केन्द्र की सत्ता में हैं।

इस अवसर पर श्री शिव कुमार यादव, रामचंद्र जी, आलोक झा, संतोष यादव, राजेश यादव, संतोष कुमार, मंगल राम, सुरेंद्र प्रसाद, मो एहतेशामुल हक एवं वरिष्ठ नेतागण ने चौधरी साहब के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।

3.7/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button