

क्या तेजस्वी यादव हिस्ट्रीशीटर के साथ घूम रहे ? – नीरज कुमार
24 दिसंबर 2025
जद (यू) विधानपार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार ने मीडिया में जारी बयान में तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और पुलिस से मांग करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा के दौरान कौन-कौन लोग उनके साथ हैं इसपर कड़ी नजर रखी जाए।
राज्य के डीजीपी के नाम लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव इस समय बिहार से बाहर बताए जा रहे हैं और उन्हीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके साथ उत्तर प्रदेश का कथित हिस्ट्रीशीटर रमीज नियमित खान मौजूद है -जिसका अब तक कोई स्पष्ट खंडन सामने नहीं आया ह
इसी बीच मोतिहारी से आरजेडी का उम्मीदवार रह चुका देवा गुप्ता, जिस पर हत्या, रंगदारी जैसे 28 संगीन आपराधिक मामलों के आरोप हैं और जिस पर मोतिहारी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, फरार बताया जा रहा है। जब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक हिस्ट्रीशीटर तेजस्वी यादव के साथ यात्रा कर सकता है, तो यह आशंका भी लाजिमी है कि क्या देवा गुप्ता जैसे वांछित अपराधी को भी राजनीतिक संरक्षण के सहारे सीमाओं के पार पहुँचाने की कोशिश तो नहीं हो रह
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय इस पूरे प्रकरण पर कड़ी निगरानी रखे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



