Trending Newsउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातचंडीगढ़छत्तीसगढ़झारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

सात निश्चय पार्ट-3 के माध्यम से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति – जद (यू0)

 

सात निश्चय पार्ट-3 के माध्यम से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति – जद (यू0)

24 दिसम्बर 2025

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा एवं मीडिया पैनलिस्ट श्री किशोर कुणाल ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा ‘‘सात निश्चय पार्ट-3’’ लागू करने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे बिहार के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प मात्र योजनाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाने का अगला चरण है।

‘‘सात निश्चय’’ के पहले और दूसरे चरणों ने बिहार में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सड़क, बिजली और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन प्रयासों के कारण राज्य के विकास को एक ठोस आधार प्राप्त हुआ है और आम जनता के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदृष्टि, प्रशासनिक क्षमता और जनहितकारी नीतियों ने बिहार को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। ‘‘सात निश्चय पार्ट-3’’ के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर तैयार किए जाएंगे, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अवसंरचना का और अधिक विस्तार होगा, महिलाओं के सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसके साथ ही तकनीक-सक्षम, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा देकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचे।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार की प्राथमिकता शुरू से ही विकास को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने की रही है। ‘‘सात निश्चय पार्ट-3’’ के लागू होने से बिहार के गाँव-गाँव और शहर-शहर में विकास की गति और तेज होगी तथा राज्य को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के अभियान को नई ऊर्जा प्राप्त होगी

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button