Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पुराने भवनों का संवर्धन, नए ढांचे का सृजन-बिहार में बदल रही है बुनियादी संरचना की तस्वीरः अरविंद निषाद प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

 

पुराने भवनों का संवर्धन, नए ढांचे का सृजन-बिहार में बदल रही है बुनियादी संरचना की तस्वीरः अरविंद निषाद

25 दिसम्बर 2025

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की कुशल नेतृत्व क्षमता और विकासोन्मुख नीतियों के अनुरूप बिहार में व्यापक स्तर पर निर्माण कार्यों को पूर्ण गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार ने न केवल नए संग्रहालयों का निर्माण कराया है, बल्कि प्राचीन एवं नवनिर्मित संग्रहालयों को आपस में जोड़कर एक समग्र संस्कृति और विरासत संरक्षण नेटवर्क का सृजन भी सुनिश्चित किया है। तारामंडल को अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से युक्त कर आधुनिक विज्ञान एवं शिक्षा की दिशा में एक नई पहचान दी गई है, जिससे विद्यार्थी एवं नागरिक दोनों को लाभ प्राप्त हो रहे हैं।

जिससे शिक्षा की गुणवत्ता तथा छात्रों के अध्ययन-पर्यावरण में सुधार हुआ है। साथ ही, सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में नई विद्यालयीय संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है, जो शिक्षा के प्रति राज्य सरकार के अटूट संकल्प को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार की कोशिश है कि बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए, आधुनिक जरूरतों के अनुरूप संरचनात्मक विकास भी किया जाए। इसी प्रतिबद्धता के तहत पुराने भवनों का संवर्धन करते हुए नए और आधुनिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आमजन को सुविधा, सुरक्षा और सौंदर्य-तीनों का लाभ एक साथ मिल रहा है।

यह निरंतर प्रयास बिहार के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक उन्नयन को गति प्रदान करेगा और राज्य को राष्ट्र के अग्रणी राज्यों में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button