Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशऔरंगाबादकैमूरगयाजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचार

जल्द पूरा हो राजगीर पर्यटन मार्ग का निर्माण कार्य – नीतीश कुमार

बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाले राजगीर के पर्यटन मार्ग के निर्माण कार्य का नीतीश कुमार ने लिया जायजा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी रहे साथ

जल्द पूरा हो राजगीर पर्यटन मार्ग का निर्माण कार्य – नीतीश कुमार

बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाले राजगीर के पर्यटन मार्ग के निर्माण कार्य का नीतीश कुमार ने लिया जायजा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी रहे साथ

06 नवम्बर 2026, पटना।

जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले में 862.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन फोरलेन सड़क परियोजना का जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, नालंदा जिलाध्यक्ष मो अरशद एवं निर्माण कार्य से संबंधित पदाधिकारी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ध्यातव्य है कि यह 4-लेन हाईवे सालेपुर (एस.एच.-78) से नूरसराय, अहियापुर और सिलाव होते हुए एन.एच.-120 के बेलौआ (राजगीर) तक बनाई जा रहा है। श्री नीतीश कुमार ने बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाले राजगीर के इस पर्यटन मार्ग के निर्माण कार्य की अद्यतन जानकारी ली और उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी से कहा कि वे विभागीय मंत्री से बात कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि यह कार्य तेजी से पूर्ण हो और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का हर तरह से ध्यान रखा जाय।

बता दें कि इस फोरलेन सड़क के बनने से राजगीर तक पहुँचना और आसान हो जाएगा। नालंदा के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा होगी। साथ ही, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बहुत बड़े इलाके में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button