Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़

एक करोड़ नौकरी व रोजगार सृजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए नीतीश सरकार दृढ़ संकल्पित – उमेश सिंह कुशवाहा

 

एक करोड़ नौकरी व रोजगार सृजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए नीतीश सरकार दृढ़ संकल्पित – उमेश सिंह कुशवाहा

25 दिसम्बर 2025

बिहार जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ से अधिक नौकरी व रोजगार सृजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है।

श्री कुशवाहा ने बताया कि इस दिशा में सरकार गठन के बाद, नीतीश सरकार की पहली बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने से संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन का कार्य करेगी।

साथ ही, नीतीश सरकार ने 9 पुराने चीनी मिलों के पुनरुद्धार और 25 नई चीनी मिलों को चरणबद्ध तरीके से स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के युवाओं को बडे़ पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, साथ ही किसानों को भी लाभ मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के विकास की गति को नई ऊँचाई देने के लिए सरकार प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों पर विशेष ध्यान दे रही है और न्यू एज इकोनाॅमी के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। बिहार के विशाल युवा मानव संसाधन को ध्यान में रखते हुए राज्य को पूर्वी भारत का प्रमुख टेक्नोलाॅजी हब बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके अंतर्गत डिफेंस काॅरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगाटेक सिटी और फिनटेक सिटी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ स्थापित की जाएँगी।

उद्योगों के व्यापक नेटवर्क और रोजगार सृजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिससे बिहार को आर्थिक प्रगति, तकनीकी विकास और युवाओं के सशक्तिकरण का माॅडल राज्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button