Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाब्रेकिंग न्यूज़

श्री रामकृष्ण मंडल प्रदेश महासचिव को श्रम परिवर्तन पदाधिकारी एवं एसएफटी पुलिस बल के द्वारा प्रताड़ित तथा झूठा मुकदमा दर्ज कराये जाने के मामले की तथ्यपरक और वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए राजद की ओर से उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच समिति गठित : एजाज अहमद

श्री रामकृष्ण मंडल प्रदेश महासचिव को श्रम परिवर्तन पदाधिकारी एवं एसएफटी पुलिस बल के द्वारा प्रताड़ित तथा झूठा मुकदमा दर्ज कराये जाने के मामले की तथ्यपरक और वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए राजद की ओर से उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच समिति गठित : एजाज अहमद

पटना 26 दिसंबर 2025
बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने बताया कि श्री रामकृष्ण मंडल, ग्राम-जयरामपुर, थाना-मुरलीगंज, जिला-मधेपुरा जो राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव हैं उनको बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की समयावधि में दिनांक 05.11.2025 को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मुरलीगंज सह एफ.एस.टी, पुलिस बल के साथ जयरामपुर स्थित श्री रामकृष्ण मंडल के पैतृक घर पर अनावश्यक पहुंचकर उनके परिवार के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया और अपने व्यवहार से मानवाधिकार का भी खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया, ऐसी बातें सामने आयी है। किन्तु श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मुरलीगंज ने उल्टे श्री रामकृष्ण मंडल के खिलाफ मुरलीगंज थाना काण्ड संख्या-554/25, दिनांक-06.12.2025, बी.एन.एस की धारा 223 के अन्तर्गत मुकदमा अंकित कराया, जिसके बारे में बताया गया है कि ये सरासर मनगढ़ंत, असत्य एवं मिथ्या पर आधारित है।
फलतः दिनांक 25.12.2025 को श्री रामकृष्ण मंडल के द्वारा पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा को दिनांक 18.12.2025 की तिथि में पे्रषित आवेदन पत्र की एक छायाप्रति डाक से पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त हुई। दोनों प्रतियां, यथा प्राथमिकी की प्रति और पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा को प्रषित प्रति इस कार्यालय आदेश के साथ सुलभ प्रसंग हेतु संलग्न है। मामला सरकारी पदाधिकारियों के द्वारा विधि सम्मत आचरण नहीं करने का स्पष्ट रूप से बनता है। निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह एफ.एस.टी पुलिस बल, मुरलीगंज के विरूद्ध विधि सम्मत व्यवस्था का उल्लंघन करने का आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित होता है।
प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने इस संबंध में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने विचारोपरान्त निर्णय लिया कि इसकी स्थलीय जांच करायी जाए, जिसके लिए एक जांच कमिटी गठित की है ,जो निम्न प्रकार है:-
श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजद-सह-पूर्व स्पीकर, बिहार विधान सभा, अध्यक्ष, प्रो0 चन्द्रशेखर, पूर्व मंत्री सह विधायक, सदस्य, श्री अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, राष्ट्रीय महासचिव ,सदस्य डाॅ0 तनवीर हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य ,डाॅ0 प्रेम कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव सह प्रमंडलीय प्रभारी, कोशी,सदस्य, ई0 प्रभाष कुमार यादव, प्रदेश महासचिव, राजद, सदस्य, श्री जयकांत यादव, जिलाध्यक्ष, मधेपुरा जिला, सदस्य
एजाज ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच कमिटी से अपेक्षा की जाताी है कि एक सप्ताह के अन्दर घटना की स्थलीय जांच कर वस्तुस्थिति से राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय को तथ्यपरक प्रतिवेदन के साथ अवगत करावें। साथ ही, इसके लिए कमिटी को अधिकृत किया जाता है कि वे पुलिस पदाधिकारी/जिला व कोशी प्रमंडल के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से सम्पर्क कर इस सन्दर्भ में यह जांच कमिटी वार्ता कर इस मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने में सहायता करेंगे।
(एजाज अहमद),
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button