Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

तय समय सीमा में एक करोड़ से अधिक सदस्यता का लक्ष्य हासिल करेगी जद (यू0)’- उमेश सिंह कुशवाहा

‘तय समय सीमा में एक करोड़ से अधिक सदस्यता का लक्ष्य हासिल करेगी जद (यू0)’- उमेश सिंह कुशवाहा

27 दिसम्बर 2025

      शनिवार को बांका में जद (यू0) द्वारा कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बांका में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जद (यू0) से जोड़ने का आह्वान किया।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के कर्मठ, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम के बल पर एनडीए को बांका जिला की सभी पाँचों विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया है। यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जब कार्यकर्ता संगठित होते हैं, तो परिणाम इतिहास रचते हैं। बांका सहित पूरे बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का सुखद परिणाम है।

      प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास, हौसला और उत्साह चरम पर है। कार्यकर्ताओं की यही ऊर्जा और प्रतिबद्धता जनता दल (यू0) के महासदस्यता अभियान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और इस बार पार्टी का यह अभियान सभी पूर्व रिकाॅर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय को और मजबूत करने, घर-घर जाकर आम जनता से संवाद स्थापित करने तथा स्कूल, काॅलेज और हाट-बाजारों में व्यापक स्तर पर सदस्यता कैम्प लगाने का आह्वान किया।

      प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों को जनता दल (यू0) की नीतियों, सिद्धांतों एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता दल (यू) निश्चित रूप से एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय समय सीमा के भीतर प्राप्त करेगा।

     इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मा0 विधानपरिषद सदस्य श्री अफाक अहमद, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अनिल हेगड़े, पूर्व मंत्री सह मा0 विधायक श्री जयंत राज, मा0 विधायक श्री मनीष कुमार सहित कई अन्य नेता और स्थानीय कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

 

(संजय कुमार सिन्हा)

                  कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button