Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराज्यविचार

पटना = पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ” चोरबा बनल दामाद ” के डायरेक्टर रजनीश त्यागी एक खास मुलाकात

पटना = पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ” चोरबा बनल दामाद ” के डायरेक्टर रजनीश त्यागी एक खास मुलाकात ! बॉलीवुड डायरेक्टर रजनीश त्यागी के निर्देशन में बनाई गई भोजपुरी फिल्म ” चोरबा बनल दामाद ” ने पवन सिंह को पावर स्टार बना दिया ! फिल्म रिलीज होते ही पवन सिंह के दरवाजे पर निर्माता निर्देशकों का लाइन लगने लगा था ! फिल्म सुपर डुपर हिट होने के बाद एका एक पवन सिंह के फिल्म का फीस 30 से 40 लाख रुपया बढ़ गया था ! उसके बाद पवन सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पवन सिंह से पावर स्टार बन गए ! पावर स्टार फिल्म अभिनेता के साथ-साथ एक पॉवर राजनेता भी हैं ! फिल्म डायरेक्टर रजनीश त्यागी ने ” चोरबा बनल दामाद ” के सेट पर बिताए गए कुछ पल को मीडिया से साझा किया

रजनीश त्यागी ने कहा कि पवन सिंह शॉट खत्म करने के तो बाद हमारे गोद में आकर बैठ जाते थे ! एक मासूम बच्चे की तरह पिता पुत्र के जैसा हम दोनों में प्रेम था और आज भी है ! अगर दर्शकों का प्यार दुलार आशीर्वाद रहा तो बहुत जल्द हमारी आगामी फिल्म में भी हम एक दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं ! बॉलीवुड फिल्म अभिनेता संजय खान को अपना गुरु मानने वाले रजनीश त्यागी संजय खान के साथ कई वर्षों तक एसोसिएट डायरेक्टर एवं प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम करते रहे ! संजय खान के डायरेक्शन में बनी मेघा धारावाहिक सीरियल जय हनुमान, जय महाभारत, क्रांति 1857, टीपू सुल्तान , द ग्रेट मराठा , स्टार एक खोज के अलावा भोजपुरी फिल्म फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी, घर आजा परदेसी , छठ मां का आशीर्वाद , चोरबा बनल दामाद , एक छैला छः लैला एवं अन्य फिल्मे दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ा है !

रजनीश त्यागी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के रहने वाले हैं और पिछले 40 सालों से मुंबई में रहकर फिल्में बनाते आ रहे हैं ! बिहार में एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ! इसीलिए रजनीश त्यागी मुंबई से बिहार का रुख किए है ! बिहार के उभरते हुए कलाकारों को अपनी फिल्मों में काम देकर एक रोजगार का अवसर देना उनकी पहली प्राथमिकता है !

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button