Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

लैंड फ़ॉर जॉब’ मामले में लालू यादव परिवार के सदस्यों पर आरोप तय होने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘कानून के हाथ लंबे होते हैं’

लालू यादव परिवार के गुनाह की फ़ेहरिस्त लंबी होती जा रही है: संजय सरावगी

लैंड फ़ॉर जॉब’ मामले में लालू यादव परिवार के सदस्यों पर आरोप तय होने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘कानून के हाथ लंबे होते हैं’

‎*लालू यादव परिवार के गुनाह की फ़ेहरिस्त लंबी होती जा रही है: संजय सरावगी

‎*अदालत ने भी माना, एक व्यापक आपराधिक साजिश के तहत अपराध को अंजाम दिया गया: संजय सरावगी*

‎*लालू परिवार ने बिहार के सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई: संजय सरावगी

‎पटना, 9 जनवरी। जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने के बाद बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लालू यादव परिवार के गुनाह की फ़ेहरिस्त लंबी होती जा रही है।

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। देश में कानून सबसे बड़ा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, तो कोर्ट उस पर आरोप तय करेगा और उचित फैसला लेगा। कानून इस देश का सबसे बड़ा है। इसलिए जिन लोगों ने घोटाला किया है, भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उस तक पहुंचेगा।

‎उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नौकरी के मामले में कोर्ट ने भी माना है कि एक व्यापक आपराधिक साजिश के तहत अपराध को अंजाम दिया गया है।

‎उन्होंने आगे कहा, “15 साल के ‘जंगलराज’ में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपए लालू परिवार के पास गए, जिससे बिहार का विकास बाधित हुआ। इन घोटालों से बिहार बहुत बदनाम भी हुआ है। रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जो घोटाला किया, वह राष्ट्रव्यापी था। बिहार में इन लोगों ने कई घोटाले किए।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लालू परिवार की वजह से बिहार को बड़ी बदनामी मिली थी। बिहार की जनता समझती है कि 15 साल में बिहार की बदनामी और विकास न होना राजद के शासनकाल के कारण हुआ।

‎अदालत ने भी माना कि लालू यादव का पूरा परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता है। पूरा परिवार अकूत संपत्ति बनाने का टूल समझकर राजनीति करता रहा है। इस परिवार ने बिहार के सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई है। बिहार की गरीब जनता को लूटा है।

‎बिहार की जनता ‘जंगलराज’ स्थापित करने वाली भ्रष्टाचारी पार्टी और परिवार को अब कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाला में सजा पा चुके हैं।

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button