दिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

महिला सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, पिंक बसों के परिचालन से जगा सुरक्षा का भरोसा – जद (यू)

 

महिला सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, पिंक बसों के परिचालन से जगा सुरक्षा का भरोसा – जद (यू)

23 जनवरी 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डाॅ मधुरेंदु पांडेय ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजनाओं का सकारात्मक परिणाम साफ दिखाई दे रहा है। महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के उद्देश्य से शुरू की गई पिंक बस सेवा अब महिला यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।

पिछले 8 महीनों में पटना में 21 हजार से अधिक महिलाओं ने पिंक बसों के माध्यम से सुरक्षित सफर किया है, जो इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अब सार्वजनिक परिवहन में स्वयं को अधिक सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कर रही हैं। यह पहल न केवल यात्रा को आसान बना रही है, बल्कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

आज स्थिति यह है कि पटना के प्रमुख इलाकों के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल पिंक बस नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और गृहिणियों को समान रूप से लाभ मिल रहा है। वर्तमान में राजधानी पटना में दर्जनों पिंक बसें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, जो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, सुलभ और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करा रही है

पिंक बस सेवा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की उस दूरदर्शी सोच का हिस्सा है, जिसके केंद्र में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित बिहार का संकल्प है। शिक्षा से लेकर रोजगार, स्वास्थ्य से लेकर परिवहन तककृहर क्षेत्र में महिलाओं के लिए विशेष पहल कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार ने यह साबित किया है कि महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखने वाला ठोस कार्य है। पिंक बस जैसी योजनाएं महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षित सफर का भरोसा देती हैं, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी करती हैं  (संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button