ट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमहाराष्ट्रमुंगेरराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासविचारवैशालीसमस्तीपुर

नीतीश के न्याय के साथ विकास के मूल में कर्पूरी का समाजवाद – ललन सर्राफ

कर्पूरी के पदचिह्नों पर चलकर ही नीतीश ने बिहार को आगे बढ़ाया – दिलेश्वर कामत

24 जनवरी 22.1.20126

  1. नीतीश के न्याय के साथ विकास के मूल में कर्पूरी का समाजवाद – ललन सर्राफ

युगों में पैदा होते हैं कर्पूरी और नीतीश जैसे नेता – ललन सर्राफ

कर्पूरी के पदचिह्नों पर चलकर ही नीतीश ने बिहार को आगे बढ़ाया – दिलेश्वर कामत

• जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा मधेपुरा में कर्पूरी जयंती का भव्य आयोजन

आज मधेपुरा जिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय जीवन सदन में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ एवं सुपौल के सांसद श्री दिलेश्वर कामत प्रदेश की ओर सम्मलित हुए। वहीं, मधेपुरा जदयू अध्यक्ष एवं सिंहेश्वर विधायक श्री रमेश ऋषिदेव, बिहारीगंज विधायक श्री निरंजन मेहता, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी, मधेपुरा विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती कविता साहा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेन्द्र पटेल, वरीय नेता डॉ. रत्नदीप, डॉ. सत्यजीत यादव, श्रीमती गुड्डी देवी, श्री नरेश पासवान, श्री अशोक चौधरी, श्री नीरज मंडल, प्रो. मनोज भटनागर, डॉ. राजीव जोशी, श्री सुजय मेहता समेत जिला जदयू के सभी पदाधिकारीगण, सभी प्रखंडों के अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए और जननायक के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री विनोद मंडल ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ललन सर्राफ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और नीतीश कुमार जैसे नेता युगों में पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि जननायक के विचारों को आत्मसात कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमलोगों का सौभाग्य है कि हम जननायक के आदर्शों को अमलीजामा पहनाने वाले और उनके विचारों को आगे ले जाने वाले युगपुरुष श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

श्री ललन सर्राफ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कर्पूरी जी का समाजवाद ही नीतीश जी के न्याय के विकास के मूल में है। उन्होंने अपने संबोधन के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की समृद्धि यात्रा, सात निश्चय-3 और पार्टी के सदस्यता अभियान की भी विस्तार से चर्चा की।

श्री दिलेश्वर कामत ने अपने संबोधन में कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जीवन से जदयू कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेकर जनसेवा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर बिहार को आगे बढ़ाया है।

डॉ. रमेश ऋषिदेव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के आदर्श पर चलकर ही हम वंचित-शोषित समाज की सच्ची सेवा कर सकते हैं। वहीं, विधायक श्री निरंजन मेहता ने कर्पूरी जी के विचारों को आज भी उतना ही प्रासंगिक बताया। अंत में सभी नेताओं ने जननायक के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जदयू मुख्यालय, पटना

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button