पटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरोहताससुपौल

प्रवास कार्यक्रम में सासाराम पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की संगठनात्मक बैठक

चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई

‎*प्रवास कार्यक्रम में सासाराम पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की संगठनात्मक बैठक

‎*चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई

‎*भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है : संजय सरावगी*

‎*भाजपा के कार्यकर्ता तपोनिष्ठ और राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं : संजय सरावगी

‎*भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का आह्वान – कार्यकर्ता समाज सेवा, संस्कार और विचारों की दृष्टि से लोगों को जागृत करें

‎पटना, 24 जनवरी। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी आज प्रवास कार्यक्रम के क्रम में सासाराम पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस क्रम में उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष कोर कमिटी की बैठक में भी शामिल हुए।

‎इस बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

‎बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तपोनिष्ठ और राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों पर चलती है।

‎उन्होंने कहा कि यह प्रवास कार्यक्रम कोई आयोजन नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसे का सेतु बनाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर जनता से संवाद करें और योजनाओं की जानकारी दें।

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता समाज को सेवा, संस्कार और विचारों की दृष्टि से जागृत करने का कार्य करें, जिससे समाज में भी सेवा की भावना जागृत हो सके।

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सीमित दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया।

‎उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भरोसा दिया कि आपकीं बातों को सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।

‎इससे पहले भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का रोहतास जिले में पहुंचने पर पाली पुल डिहरी, थाना चौक डिहरी, हनुमान मंदिर, कुंवर सिंह चौक, करवंदिया में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

‎इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष पर फूल बरसाए और स्वागत किया। महिला मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष के रोहतास आगमन पर स्वागत किया गया।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button