पटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़मधुबनीराजनीतिराज्यसहरसासुपौल

सच और सच्चाई स्वीकार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माना कि 2025 से पहले एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया : एजाज अहमद

सच और सच्चाई स्वीकार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माना कि 2025 से पहले एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया : एजाज अहमद

पटना 27 जनवरी 2026

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मधुबनी में समृद्धि यात्रा के दौरान सच और सच्चाई स्वीकार किया जाना यह स्पष्ट करता है कि उन्होंने भी मान लिया है कि 2025 के पहले एनडीए की सरकार ने कुछ नहीं किया है। इस तरह की बातें नीति आयोग की रिपोर्ट से भी स्पष्ट होता है,जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि बिहार शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, मानवीय सूचकांक और सड़क और भवन निर्माण के मामले में फिसड्डी राज्य है।

इन्होंने आगे कहा कि बिहार में अगर कुछ विकास हुआ है तो वह है भ्रष्टाचार का, अपराध और अपराधियों का,माफियाओं का और कहीं ना कहीं वैसे लोगों का जो संगठित लूट और भ्रष्टाचार के मामले में शामिल रहे हैं। इन्होंने मुख्यमंत्री के सच्चाई स्वीकार करने के बाद भी जनता दल यू और भाजपा के नेता चुप्पी क्यों साधे हैं इस पर जवाब दें।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

3.7/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button