अपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़मधुबनीराजनीतिराज्यविचारसुपौल

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती ही नीतीश कुमार की पहचान – जद(यू)

 

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती ही नीतीश कुमार की पहचान – जद(यू)

27 जनवरी 2026, पटना।

 

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया के लिए जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शुरू से ही अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के विरुद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता के साथ कायम रहे हैं। यह नीति केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन के हर स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू की गई एक सख्त, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था है, जिसने बिहार की प्रशासनिक संरचना में ऐतिहासिक और सकारात्मक परिवर्तन किए हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिहार की जनता का अपार समर्थन और मुख्यमंत्री पर उनका अटूट विश्वास इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य में कानून का राज और सुशासन मजबूती से स्थापित हुआ है तथा विकास की गति निरंतर तेज हुई है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता जनता की इसी जन-आस्था और भरोसे की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है।

बिहार की जनता ने एक बार फिर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ईमानदार छवि, सशक्त नेतृत्व और सतत विकास के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करती है। जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य को प्रगतिशील, शांतिपूर्ण और समावेशी दिशा में आगे ले जाने वाला नेतृत्व ही बिहार के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भविष्य में भी बिना किसी समझौते के अपनी नीतियों पर चलते रहेंगे और बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक सौहार्द की एक सशक्त मिसाल बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जनता के सहयोग और विश्वास के साथ बिहार आने वाले समय में विकास की नई ऊँचाइयों को अवश्य छुएगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button