Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबक्सरब्रेकिंग न्यूज़विचार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा में स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा – आज सदन और हम सभी के लिए गौरव का दिन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई और शुभकामनाएं

‎*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा में स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा – आज सदन और हम सभी के लिए गौरव का दिन

‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई और शुभकामनाएं

‎*नितिन नवीन का विनीत स्वभाव, जनता के प्रति लगाव और कार्यों के प्रति समर्पण बोध हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

‎*नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयन सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा दे रहा है : संजय सरावगी

‎*प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का विश्वास- नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी तो बढ़ेगी ही, बिहार भी अपनी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा*

‎पटना, 10 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन आज विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आज न केवल सदन के लिए बल्कि हम सभी के लिए गौरवशाली दिन है। l

‎ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज यह ऐतिहासिक क्षण है कि युवा, कर्मठ, जनप्रिय और लोकप्रिय साथी नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मौजूद हैं।

‎उन्होंने बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका विनीत स्वभाव, जनता के प्रति लगाव और अपने कार्यों के प्रति आपका समर्पण बोध हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आज आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पाकर बिहार की राजनीति अंगड़ाई ले रही है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आपका सक्षम नेतृत्व देश की राजनीति को विश्व में एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि यह सदन आज इस बात का गवाह भी बन रहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष हमारे साथी नितिन नवीन हैं। आपका चयन यह दर्शाता है कि यहां समर्पित कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जाता है। आपका राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयन भी हम सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा दे रहा है।

‎उन्होंने सदन और बिहार की ओर से नितिन नवीन को बधाई देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि हम सभी आपके निर्णय के साथ रहेंगे और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम वहां भी जीत सुनिश्चित करेंगे जहां आज हमारी सरकार नहीं है।

‎उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व में आस्था और विश्वास है। आपके नेतृत्व में भाजपा तो बढ़ेगी ही, बिहार में भी अपनी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।”

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button