Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षासिवान

शिक्षकों के हित एवं अधिकारों के प्रति एनडीए सरकार हमेशा से संवेदनशील रही है – उमेश सिंह कुशवाहा

सिवान में शिक्षक संवाद कार्यक्रम, एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील

  1. शिक्षकों के हित एवं अधिकारों के प्रति एनडीए सरकार हमेशा से संवेदनशील रही है – उमेश सिंह कुशवाहा

सिवान में शिक्षक संवाद कार्यक्रम, एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील

27 सितम्बर 2026, पटना।

जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को सिवान में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री आनंद पुष्कर के समर्थन में आयोजित ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होकर बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए की विकास की नीतियों एवं शिक्षक हित में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए प्रथम वरीयता का मत श्री आनंद पुष्कर को देने और उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक वर्ग हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़़़ने वाला तथा समाज, राज्य और देश के निर्माण में महती योगदान देने वाला प्रबुद्ध वर्ग रहा है। मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार शुरू से ही शिक्षकों के हितों से जुडे़ विषयों एवं उनकी प्राथमिकताओं को लेकर संवेदनशील रही है। इसी नीति को अब मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी तेजी से आगे बढ़़ाने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में टीआरई-1, टीआरई-2, टीआरई-3 एवं प्रधानाध्यापकों की बहाली के माध्यम से 3 लाख 11 हजार 466 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और टीआरई-4 के तहत शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की शिक्षा व्यवस्था की जर्जर स्थिति किसी से छिपी नहीं है। मा0 श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किए। राजकीय विश्वविद्यालयों की संख्या 10 से बढ़़कर 21 हो गई है। इसके अलावा 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 8 निजी विश्वविद्यालय खुले हैं। राज्य के युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर ‘कौशल विकास विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई है।

बीते दिनों राज्य कैबिनेट ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय और पटना में माता सीता विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। इसके अलावा मधुबनी, सिवान, नवादा, पटना और औरंगाबाद में 5 नए निजी विश्वविद्यालयों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि मा0 नरेंद्र मोदी, मा0 श्री नीतीश कुमार, मा0 चिराग पासवान, मा0 जीतन राम मांझी एवं मा0 उपेंद्र कुशवाहा के संदेशों और एनडीए सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धियों से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता को अवगत कराएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि युगपुरुष मा0 श्री नीतीश कुमार एवं मा0 श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने के लिए एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री आनंद पुष्कर के पक्ष में एकजुट होकर प्रथम वरीयता का मत दें और उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री सुनील कुमार, मा0 मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर, मा0 सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी देवी कुशवाहा, जद (यू) राष्ट्रीय महासचिव श्री रमेश सिंह कुशवाहा, मा0 विधानपार्षद श्री विरेन्द्र नारायण यादव, मा0 विधायक श्री मंजीत सिंह, मा0 विधायक श्री हेमनारायण साह, मा0 विधायक सह चुनावी प्रभारी श्री रणधीर सिंह, मा0 विधायक श्री इन्द्रदेव पटेल एवं मा0 विधायक श्री भीष्म कुशवाहा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़़़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

4/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button