
बिहार के आदरणीय मुख्य सेवक @NitishKumar जी बिहार के राजधानी पटना में नल जल योजना में ढलाई रोड काटकर पाईप बिछाकर उसी तरह छोड़ दिया जा रहा है, इसपर संज्ञान लेते हुए सक्षम संस्थानों को निर्देशित करने का आग्रह है ताकि जनता को आने जाने में तक़लिफों का सामना न करना पड़े,,पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह ने बिहार सरकार के समक्ष संस्थानों से भी आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, और आप सभी सक्षम लोग रोज डिगे हांक रहे हैं कि अपराध रोकने के लिए ठोस करवाई की जा रही है,पुलिसिया महकमा को भ्रष्टाचार से दुर करने के लिए होमवर्क करें,जब तक पुलिसया महकमा नहीं सुधरेगा तब तक बिहार ही नहीं कही भी अपराध नहीं रुकेगा, पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने सपा नेता अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि ईडिए पिडिए अब नहीं चलेगा,अब सबके हम सब हमारे हमे किसी से बैर नहीं हमारे लिए कोई गैर,यह चलेगा इसे आत्मसात करें और वोट के लिए सनातन को खंडित कर कटुता फैलाने से परहेज़ करें नहीं तो सफाया तय है(रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



