Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

5 टन मिथिला मखाना का चीन निर्यात – ICD पटना से ऐतिहासिक प्रेषण, माननीय कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना।

 

5 टन मिथिला मखाना का चीन निर्यात – ICD पटना से ऐतिहासिक प्रेषण, माननीय कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना।

21 फरवरी 2026, पटना। आज बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई, जब 5 टन उच्च गुणवत्ता वाला मिथिला मखाना चीन की प्रतिष्ठित कंपनी मांजिंग रॉयल इक्विप्मेंट कम्पनी को निर्यात किया गया। यह निर्यात आईसीडी, पटना के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के कई माननीय कृषि मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में उपस्थित माननीय कृषि मंत्री, श्री राम कृपाल यादव ने मखाना से भरे कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह निर्यात न केवल बिहार के किसानों एवं मखाना उत्पादक मछुआरों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह राज्य के सहकारिता मॉडल एवं “मिथिला मखाना” की वैश्विक पहचान को भी सुदृढ़ करता है।

कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक श्री ऋषिकेश कश्यप ने बताया कि “यह निर्यात बिहार के मखाना उत्पादक मछुआरों की मेहनत और गुणवत्ता का प्रमाण है। कॉफ्फेड लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिहार के उत्पादों को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में मखाना, मत्स्य उत्पाद एवं अन्य कृषि-आधारित उत्पादों का निर्यात और अधिक बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया की रूट टू लीफ जो कि गुजरात की एक प्रतिष्ठित कम्पनी है के सहयोग से यह संभव हो पाया उनके दो प्रतिनिधि श्री ललित सिंह एवं श्री किशन कोयानी को विशेष आभार व्यक्त किया, और कहा की चीन की कम्पनी एवं कॉफ्फेड के बीच रूट टू लीफ ने एक अहम भूमिका निभाई है। कॉफ्फेड मखाना को चीन निर्यात करने में सफल हुए है।

इस निर्यात से बिहार के मखाना उत्पादक मछुआरों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य की उपलब्धता, सहकारी समितियों के माध्यम से हजारों मछुआरों को प्रत्यक्ष लाभ, राज्य में रोजगार सृजन एवं निर्यात आधारित उद्योग को प्रोत्साहन, “वोकल फॉर लोकल” एवं “मेक इन इंडिया” अभियान को मजबूती, बिहार को मखाना निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, सहकारिता मॉडल की सफलता जैसे आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव होंगे।

कॉफ्फेड से जुड़ी 880 से अधिक सहकारी समितियां एवं लाखों सदस्य इस पहल से लाभान्वित होंगे। यह निर्यात राज्य की सहकारिता व्यवस्था की पारदर्शिता, गुणवत्ता नियंत्रण एवं वैश्विक मानकों के अनुपालन का प्रमाण है।

समारोह के अंत में सभी माननीय अतिथियों ने कॉफ्फेड की इस पहल की सराहना की और भविष्य में बिहार से अधिकाधिक कृषि एवं मत्स्य उत्पादों के निर्यात की कामना व्यक्त की।

समारोह में जितबन सप्लाई चेन प्राईवेट के निदेशक श्री विकास कुमार, प्रिंसटीन के पदाधिकारीगण श्री रामफूल, श्री विवेक बिपुल, श्री सुमित रंजन, अपेडा के श्री देवानंद त्रिपाठी, कस्टम के पदाधिकारीगण प्रदीप कुमार, आकाश कुमार, कॉफ्फेड की निदेशक सुश्री सिमरन, श्री रवि राज, मखाना एक्सपोर्ट मैनेजर, श्री मनीष कुमार, श्री रिशु राज, सौरव कुमार एवं विभागीय अधिकारीगण् उपस्थित रहे।

(गोपी कुमार)

मीडिया प्रभारी

मो०: 9939470408

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button