Trending Newsआस्थादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर जताई प्रसन्नता

*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर जताई प्रसन्नता

*बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार: नितिन नवीन

*बिहार का यह परिणाम पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के पहले एनडीए की जीत की आहट: नितिन नवीन

*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोगों को किया आश्वस्त- अब यहां की समस्याओं को उच्च सदन में रखूंगा

*राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे प्रदेश कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया स्वागत*

पटना, 16 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए इस जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

उन्होंने एनडीए के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अब बिहार के लिए और बिहार के विकास के लिए उच्च सदन में आवाज गूंजेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बिहार के लोगों को केंद्र से जो उम्मीद है, वह पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से यहां के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि अब तक मैं विधानसभा में अपनी बात रखता था, अब यहां की समस्याओं को उच्च सदन में रखूंगा। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल हमारी एकजुटता का परिणाम है, बल्कि यह पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के पहले की एनडीए की जीत की आहट है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम लोग इस जीत को लेकर आश्वस्त थे। हम लोगों को पूरा विश्वास था कि एनडीए जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजों से पूरे बिहार में बड़ा संदेश गया है और यह एनडीए की प्रचंड जीत है। उन्होंने कहा कि एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत हुई है।

उन्होंने दावे के साथ कहा कि राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जीत बिहार के लिए न केवल लाभप्रद है, बल्कि उच्च सदन में एनडीए की ताकत को भी बढ़ाएगा।

एनडीए की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे, जहां उनका प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यालय पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उनका नमन किया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button