भाभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

- भाभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।रतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
बंगाल बलिदान और आत्मसम्मान की परम्परा को क़ायम रखेगा,
बंगाल देश के विकास और सुरक्षा का अग्रदूत बनेगा।
राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और समग्र विकास के लिए बंगाल की जनता चुनाव में वोट करेगें।
पटना, 18 जनवरी 2026
बंगाल की धरती ने हमेशा राष्ट्रभक्ति, बलिदान और आत्मसम्मान की परंपरा को जीवित रखा है। यही वह भूमि है जहाँ से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा मिली और देश के लिए समर्पण का एक गौरवशाली इतिहास बना।
लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है की बंगाल की ममता सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए राज्य के मूल चरित्र को ही दांव पर लगा दिया है। सीमांचल से लेकर सीमा क्षेत्रों तक घुसपैठ, अवैध गतिविधियाँ और डेमोग्राफी में असंतुलन जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह केवल एक राज्य का विषय नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की सुरक्षा और स्थिरता से जुड़ा हुआ प्रश्न है।
बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से हो रही घुसपैठ ने राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती दी है। स्थानीय संसाधनों पर दबाव, सामाजिक संतुलन में बदलाव और कानून-व्यवस्था पर असर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यह स्थिति लंबे समय तक अनदेखी नहीं की जा सकती।
इसके साथ ही, विकास के मोर्चे पर भी लगातार पश्चिम बंगाल पिछड़ता जा रहा है। उद्योग, रोजगार, बुनियादी ढांचे और निवेश के क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाया। युवाओं के सामने रोजगार के अवसरों की कमी है, और यही असंतोष अब जनभावना में बदल गया है।
बंगाल चुनाव केवल एक राजनीतिक परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और समग्र विकास की दिशा तय करने वाला निर्णायक क्षण होगा। बंगाल की जनता अब यह समझ चुकी है कि केवल तुष्टिकरण और सत्ता की राजनीति से राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा सकता।
यह चुनाव तय करेगा कि बंगाल अपनी ऐतिहासिक राष्ट्रवादी पहचान को पुनः स्थापित करेगा या फिर वर्तमान स्थिति को स्वीकार करेगा। पूरा विश्वास है कि बंगाल की जागरूक जनता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित भविष्य के पक्ष में अपना निर्णय देगी।
समय आ गया है कि बंगाल फिर से देश के विकास और सुरक्षा का अग्रदूत बनेगा।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा



