Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश सरकार में बिहार बना निवेशकों की पहली पसंद, करोड़ों की लागत से स्थापित होगा सीमेंट प्लांट – जद (यू0)

 

नीतीश सरकार में बिहार बना निवेशकों की पहली पसंद, करोड़ों की लागत से स्थापित होगा सीमेंट प्लांट – जद (यू0)

20 मार्च 2026, पटना।

 

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने जारी बयान में कहा कि बिहार के बांका जिले में 1200 करोड़ रुपये के निवेश से सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए निवेश-अनुकूल वातावरण और सुशासन की नीतियों की बड़ी सफलता है।

बांका के कटोरिया औद्योगिक क्षेत्र में करीब 60 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस सीमेंट निर्माण इकाई से लगभग 1000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। यह परियोजना स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे इस इलाके में इस प्रकार का बड़ा औद्योगिक निवेश सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का आधार बनेगा।

उन्होंने कहा कि आज बिहार केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि निवेश और औद्योगिक विस्तार के लिए भरोसेमंद गंतव्य के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यह उपलब्धि इस बात का भी प्रमाण है कि बिहार सरकार की नीतियां अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका असर धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। राज्य में आधारभूत संरचना, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, निवेशकों के लिए पारदर्शी प्रक्रियाएं और प्रशासनिक तत्परता ने निजी क्षेत्र का भरोसा बढ़ाया है। बिहार में इतना बड़ा निवेश इस बदलते माहौल की मजबूत पुष्टि करता है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास, रोजगार और निवेश के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर क्षेत्र में उद्योगों का विस्तार हो, युवाओं को अपने ही प्रदेश में सम्मानजनक रोजगार मिले और बिहार आत्मनिर्भर आर्थिक शक्ति के रूप में आगे बढ़े।

बांका में स्थापित होने वाली यह परियोजना आने वाले समय में बिहार में और बड़े निवेशों का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि विकसित बिहार, रोजगारयुक्त बिहार और आत्मविश्वासी बिहार की दिशा में एक सशक्त कदम है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button