
बिहार के नगर विकास विभाग ने जन शिकायतों के लिए नौ अंकों का( 264291339) वाट्सएप जारी किया है, इस तरह से जनता के साथ मज़ाक करने से परहेज़ करें बिहार सरकार और सक्षम संस्थानों के समक्ष जन सेवक लोकतंत्र में जनता मालिक है उसे बेवकुफ बनाने से परहेज़ करें,बिहार के गर्दनीबाग के वार्ड न० सोलह के पुरे इलाके में नगर विकास के द्वारा नाले और पिने की पानी का काम किया जा रहा है जिसके चलते आज एक माह से सभी रोड कोड कर छोड़ दिया गया है जिससे गाडी क्या आदमी को आने जाने में ठोकर लग कर पैर कट जा रहा है इसपर संज्ञान ले मंत्री जी और सक्षम संस्थानों के समक्ष अधिकारी गण पटना में जहां भी नगर विकास के द्वारा काम हो रहा है वहा पर सारा आवागमन अस्त व्यस्त है (रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



