Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

दानापुर पुलिया हादसा बिहार सरकार की लापरवाही का नतीजा – राजेश राम 

 

*दानापुर पुलिया हादसा बिहार सरकार की लापरवाही का नतीजा – राजेश राम

*पटना 25 मार्च 2026*

पटना के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिबरा गांव में विजय सिंह पथ-ढिबरा सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुलिया के दीवार ढहने की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। इस हादसे में दो मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बिहार सरकार की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य का सीधा परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास के नाम पर सिर्फ कागजी योजनाएं चल रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर गुणवत्ता और सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आखिर किसकी जिम्मेदारी तय होगी? क्या सरकार यह बताएगी कि बिना मानक के निर्माण कार्य कैसे हो रहा था? मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे? यह साफ है कि सरकार ठेकेदारों को खुली छूट देकर जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

राजेश राम ने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा घायल मजदूरों का समुचित इलाज सुनिश्चित करते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

राजेश राठौड़

चेयरमैन ,मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button