ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के शपथ लेने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के शपथ लेने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

*नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, सुशासन की प्रतिबद्धता संसद में बिहार की आवाज को और सशक्त बनाएगी : संजय सरावगी

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया विश्वास, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में प्रदेश एवं देश के विकास को और गति मिलेगी

पटना, 10 अप्रैल। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज बिहार से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं सुशासन की प्रतिबद्धता निश्चित ही संसद में बिहार की आवाज को और सशक्त बनाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश एवं देश के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को नया आयाम दिया है। 2005 से पहले के जंगलराज वाले बिहार को अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने तेजी से विकास करने वाली राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। यही नहीं बिहार को विकसित बिहार बनाने की राह को प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि बिहार नीतीश कुमार के योगदान को कभी नहीं भूल सकता है। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को न्याय के साथ विकास के पथ पर आगे ले जाने की दिशा प्रदान की और सुशासन की नींव को मजबूत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार का लंबे संसदीय अनुभव अब देश के उच्च सदन राज्यसभा को भी मिलेगा। उन्होंने नीतीश कुमार के सफल, प्रभावशाली एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button