बिहार प्रदेष राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल, बिहार के पुलिस महानिदेषक श्री विनय कुमार से मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थानान्तर्गत चोरनियां गांव में श्री अजय राय, पिता श्री भोला राय को थानेदार के द्वारा की गई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मिला।

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
पटना 16 अप्रैल, 2026
बिहार प्रदेष राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल, बिहार के पुलिस महानिदेषक श्री विनय कुमार से मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थानान्तर्गत चोरनियां गांव में श्री अजय राय, पिता श्री भोला राय को थानेदार के द्वारा की गई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मिला।
प्रतिनिधिमंडल में श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजद, श्री अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, राष्ट्रीय महासचिव, राजद, डाॅ0 तनवीर हसन, प्रदेष उपाध्यक्ष, राजद, बिहार, श्री रणविजय साहू, प्रदेष प्रधान महासचिव, राजद, बिहार, श्री निरंजन राय, पूर्व विधायक, गायघाट, विधान सभा क्षेत्र, राजद, श्री रमेष गुप्ता, जिलाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर जिला इकाई, राजद, मो0 एजाज अहमद, प्रदेष प्रवक्ता, राजद, बिहार मिला।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सारी बातों को रखा और साथ हीं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के द्वारा 25 मार्च, 2026 को घटना स्थल के दौरे क्रम में जो उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है, उसके संबंध में जो पत्राचार महानिदेषक को किया गया है, उसकी प्रति भी संलग्न की गई है।
पुलिस महानिदेषक, बिहार श्री विनय कुमार ने स्वीकार किया कि नेता प्रतिपक्ष का पत्र हमें प्राप्त हुआ है और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आष्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। इन्होंने कहा कि एफ.एस.एल की टीम ने थानेदार के शस्त्र की जांच की है और उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सारे मामले की जांच रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों का इंतजार है। किसी भी स्थिति में जो आरोपी हैं, वो बच नहीं पायेंगे। क्योंकि सारे मामले की अनुसंधान जारी है, हमारी दृष्टि स्पष्ट है कि न्याय दिलाया जायेगा।
बिहार के पुलिस महानिदेषक को प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जो आवेदन दिये गये हैं वो संलग्न हैं।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।