
*प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा
*पटना, 16 अप्रैल 2026*
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विधायक एवं सचेतक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को केंद्र की एनडीए सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है, जो भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल महिलाओं का सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तीकरण होगा, बल्कि देश के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने सदैव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को साकार करते हुए महिलाओं के उत्थान को प्राथमिकता दी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी संकल्प का मजबूत प्रमाण है, जो आने वाले समय में महिला नेतृत्व को और सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी मिलेगी और लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि जब विपक्षी दलों की सरकार थी तो इस काम को करने में वो सब विफल रहे। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह अधिनियम देश में महिला सशक्तीकरण के एक नए युग की शुरुआत करेगा।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उक्त आशय की जानकारी दी।



