Trending Newsट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

निशांत कुमार की अगुवाई में जद(यू) प्रवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीतियों पर हुआ मंथन’ पटना 17 अप्रैल 2026।

शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में श्री निशांत कुमार जी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के साथ पार्टी प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की।

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

निशांत कुमार की अगुवाई में जद(यू) प्रवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीतियों पर हुआ मंथन’
पटना 17 अप्रैल 2026।
शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में श्री निशांत कुमार जी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के साथ पार्टी प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान पार्टी की आगामी रणनीतियों एवं समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत और गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी के दो दशकों के ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने की रूपरेखा पर विशेष चर्चा हुई।

उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया।

श्री निशांत कुमार ने पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिया कि हमारी पार्टी सभी तबकों का सम्मान करती है एवं किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक समूह की भावना आहत न हो, यह हमारे नेता माननीय श्री नीतीश कुमार जी एवं जद(यू) की नीति रही है।

बैठक के दौरान पार्टी प्रवक्ताओं ने श्री निशांत कुमार से आग्रह किया कि वे लोगों के बीच ‘‘जय निशांत, तय निशांत’’ के नारे के साथ जाना चाहते हैं। प्रदेश प्रवक्ताओं ने इस नारे को लेकर उनसे सहमति भी मांगी।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, माननीय विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री नवल शर्मा, श्री परिमल कुमार, श्री हिमराज राम, श्रीमती अंजुम आरा, डाॅ0 भारती मेहता, श्री अरविंद निषाद, डाॅ0 अनुप्रिया यादव, श्री जितेंद्र कुमार, श्री मनीष यादव, श्री अजित पटेल एवं प्रदेश महासचिव श्री मनीष कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।

बैठक के बाद श्री निशांत कुमार ने पार्टी कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की एवं उनका हाल-चाल जाना।

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button