आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

समाजवादी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं युवा तुर्क चंद्रशेखर जी के जयंती पर राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

समाजवादी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं युवा तुर्क चंद्रशेखर जी के जयंती पर राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना 17 अपै्रल, 2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं युवा तुर्क स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर चन्द्रशेखर जी के तैलचित्र पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल सहित उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर चन्द्रशेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि चन्द्रशेखर जी की राजनीति समाजवादी आन्दोलन से प्रारंभ हुई। वे आचार्य नरेन्द्र देव एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से काफी प्रभावित थे। और प्रखर वक्ता भी थे तथा उनकी बात को संसद में सभी सांसद पुरे धैर्य के साथ शान्तिपूर्वक सुनते थे। वे आम और खास में फर्क नहीं करते थे, और सभी लोगों को एक नजरिये से देखते थे। 1991 में जब नयी आर्थिक नीति देश में लागू हुई तो इस नीति से पड़नेवाले कुप्रभाव से देश को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी ने राजसत्ता से ज्यादा महत्व लोकसत्ता को दिया।

इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, श्री अरविंद कुमार सहनी,श्री राजेश यादव,प्रदेश महासचिव निर्भय कुमार अंबेडकर, मदन शर्मा, हरेंद्र कुशवाहा,संजय यादव, मुकुंद सिंह, ई अशोक यादव,प्रमोद कुमार राम,मनोज कुमार सिंह, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, श्री श्याम नंदन पासवान,श्री कुमर राय, श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, श्री राजेश पाल,डॉ बी एल यादव, सरदार रणजीत सिंह,श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, खालिद नसीरुद्दीन, रीना चौधरी, श्री गणेश कुमार यादव, श्री विमल राय, श्री संजय यादव, श्री गुड्डू यादव, श्री दिनेश कुमार राम, ई संजय कुमार, डॉ राजेश यादव, प्रणव कश्यप, श्री बिंदन यादव, श्रीमती नीतू कुमारी, श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय कुमार वर्मा, श्री गजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

 

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button