भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र उपचुनाव – एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने भरा नामांकन
नामांकन सभा में जद (यू0) प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत का किया आह्वान



भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र उपचुनाव – एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने भरा नामांकन
नामांकन सभा में जद (यू0) प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत का किया आह्वान
20 अप्रैल 2026, पटना।
भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र उपचुनाव के तहत एनडीए समर्थित जद (यू0) प्रत्याशी श्री कन्हैया प्रसाद ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर आरा के रामलीला मैदान में भव्य नामांकन सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की जनता ने सातों सीटें एनडीए की झोली में डालकर इतिहास रचा था, और अब एक बार फिर इतिहास दोहराने का समय है।
प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि श्री कन्हैया प्रसाद की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करनी है।
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि सहित उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सम्मान की भावना बढ़ी है।
उन्होंने आगे कहा कि यह समय नए राजनीतिक परिवर्तन का है और आने वाला दौर युवाओं का है। ऐसे में संवेदनशील एवं विकासोन्मुख युवाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट न केवल एक प्रत्याशी की जीत तय करेगा, बल्कि यह मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मा0 श्री नीतीश कुमार, मा0 श्री जीतन राम मांझी, मा0 श्री चिराग पासवान एवं मा0 श्री उपेंद्र कुशवाहा के हाथो को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इस मौके हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह मा0 विधायकगण श्री विजय कुमार सिन्हा, श्रीमती लेसी सिंह, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री राधाचरण साह सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव


