आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश ने बदली तस्वीर, निशांत बदलेंगे तकदीर – डा0 निहोरा प्रसाद यादव

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

नीतीश ने बदली तस्वीर, निशांत बदलेंगे तकदीर – डा0 निहोरा प्रसाद यादव

30 अप्रैल 2026, पटना।

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता डा0 निहोरा प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया संवाद करते हुए कहा कि बिहार की जनता भली-भांति जानती है कि माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने अपने दूरदर्शी, करिश्माई और जनहितकारी नेतृत्व से बिहार की तस्वीर बदलने का ऐतिहासिक काम किया।

उन्होंने कहा कि एक समय बिहार भय, अपराध, अव्यवस्था और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था। कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि लोग अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजने तक से डरते थे। सड़कें जर्जर थीं, पुल-पुलियों का अभाव था, बिजली नाम मात्र की थी और ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर संकट था। लेकिन माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ, सड़कों और पुलों का जाल बिछा, गांव-गांव तक बिजली पहुंची और विकास का नया युग शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी माननीय श्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक कदम उठाए। महिलाओं को पंचायतों, नगर निकायों और सरकारी नौकरियों में व्यापक आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया गया। आज बिहार की बेटियां पुलिस, प्रशासन और अन्य सेवाओं में सम्मानपूर्वक कार्य कर रही हैं। अति पिछड़ा, दलित, महादलित, किसान, युवा, अल्पसंख्यक और सभी वर्गों के उत्थान के लिए समान दृष्टि से कार्य करना माननीय श्री नीतीश कुमार की सबसे बड़ी पहचान रही है।

उन्होंने कहा कि 3 मई से श्री निशांत कुमार जी सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं। यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जनता से संवाद, कार्यकर्ताओं से मिलन, समाज के हर वर्ग से आशीर्वाद और बिहार के विकास को नई दिशा देने का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से वे पंचायत से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और नई पीढ़ी के साथ बिहार के भविष्य का संकल्प दोहराएंगे।

श्री निशांत कुमार जी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे ट्रिपल सी-क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म-से कभी समझौता नहीं करेंगे। यह केवल नारा नहीं, बल्कि नई राजनीति का संकल्प है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कानून, ईमानदारी, सामाजिक सद्भाव और विकास की राह पर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि चंपारण से यात्रा की शुरुआत होना ऐतिहासिक है। चंपारण ऐतिहासिक चेतना, परिवर्तन और संघर्ष की भूमि रही है। महात्मा गांधी जी ने यहीं से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी और माननीय श्री नीतीश कुमार ने भी अपनी कई यात्राओं की शुरुआत चंपारण से की थी। अब उसी धरती से निशांत कुमार नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

बिहार की जनता को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि विकास का कारवां मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा। उद्योगीकरण, रोजगार, युवाओं के अवसर, किसानों की समृद्धि और सामाजिक न्याय के नए अध्याय लिखे जाएंगे। जनता का विश्वास निशांत कुमार के साथ है। आने वाले दिनों में बिहार और पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button