निशांत की ऐतिहासिक ‘‘सद्भाव यात्रा’’ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई, जनता में उत्साह – उमेश सिंह कुशवाहा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
निशांत की ऐतिहासिक ‘‘सद्भाव यात्रा’’ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई, जनता में उत्साह – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 02 मई 2026।
बिहार जद(यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि 3 मई से पश्चिमी चंपारण की पावन धरती से प्रारंभ हो रही श्री निशांत कुमार की ऐतिहासिक ‘‘सद्भाव यात्रा’’ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है एवं उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है, वहीं प्रदेश की आम जनता में भी इस यात्रा को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बापू की कर्मभूमि से आरंभ होने वाली यह यात्रा बिहार की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात करेगी। इस दौरान श्री निशांत जिला से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, जिससे संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा का सकारात्मक प्रभाव आने वाले कई दशकों तक बिहार की राजनीति में परिलक्षित होगा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री निशांत ने संकल्प लिया है कि वे मा0 नीतीश कुमार द्वारा स्थापित ‘‘न्याय के साथ विकास’’ की नीति को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे तथा उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज बिहार की करोड़ों जनता आशा और विश्वास के साथ श्री निशांत की ओर देख रही है। वे जनता के बीच एक नई उम्मीद के रूप में उभरे हैं। उनकी सादगी, सहजता, शालीनता एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता ने उन्हें अल्प समय में ही जनमानस के बीच विशेष पहचान दिलाई है।
अंत में उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिहारवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देते हुए राज्य में सकारात्मक एवं जनोन्मुख राजनीति की नई शुरुआत करेगी।
(संजय कुमार सिन्हा कार्यालय सचिव



