Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मनवादानालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारवैशालीशिक्षासमस्तीपुरसहरसासारणस्वास्थ्य

ट्रिपल सी’’ के प्रति एनडीए सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति, अल्पसंख्यक समाज विपक्ष के भ्रम का शिकार नहीं होगा – विजय कुमार चैधरी

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

‘‘ट्रिपल सी’’ के प्रति एनडीए सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति, अल्पसंख्यक समाज विपक्ष के भ्रम का शिकार नहीं होगा – विजय कुमार चैधरी

पटना 02 मई 2026।

शनिवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में बिहार सरकार के मा0 उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में कार्य कर रही वर्तमान एनडीए सरकार, मा0 नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास, सुशासन और सद्भाव के मार्ग पर ही आगे बढ़़़ रही है। सरकार की ‘‘थ्री सी’’ (क्राइम, करप्शन एवं कम्युनलिज्म) के प्रति जीरो टाॅलरेंस की नीति है, जिसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, साम्प्रदायिकता के विरुद्ध पूर्व से लागू सख्त नीति को आगे भी पूरी दृढ़़़ता के साथ जारी रखा जाएगा

उपमुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समाज से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने उनके उत्थान के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व अल्पसंख्यक समाज का केवल भावनात्मक शोषण कर राजनीतिक लाभ उठाया जाता था, जबकि उनके वास्तविक विकास की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के कल्याण हेतु जो कार्य हुए हैं, वे आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है, बच्चों के पोषण एवं छात्रों को छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा लगातार भ्रामक प्रचार कर भय का वातावरण बनाया जाता रहा है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (ब्।।) को लेकर यह भ्रम फैलाया गया कि नागरिकता छिन जाएगी, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी प्रकार वक्फ संपत्तियों को लेकर भी निराधार बातें कही गईं, जो पूर्णतः असत्य सिद्ध हुईं। उन्होंने कहा कि विपक्ष स्पष्ट करे कि सीएए के तहत कितने लोगों की नागरिकता प्रभावित हुई तथा एसआईआर में कितने पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए।

उन्होंने कहा कि अब अल्पसंख्यक समाज जागरूक हो चुका है और सत्य को पहचान रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मा0 श्री नीतीश कुमार के शासनकाल में सभी समुदाय सुरक्षित रहे हैं और उनका सर्वांगीण विकास हुआ है, उसी प्रकार वर्तमान सरकार में भी उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित रहेगा।

अंत में उन्होंने कहा कि विपक्ष इस प्रकार की राजनीतिक कुटिलता में निपुण है, जहाँ वह असली मददगार को गुनाहगार और असली गुनाहगार को मददगार के रूप में प्रस्तुत करता है। किन्तु अल्पसंख्यक समाज अब यह समझ चुका है कि उसका वास्तविक हितैषी कौन है और कौन केवल भ्रम फैलाने का कार्य करता रहा है।

इस मौके पर मा0 विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, मा0 विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व सांसद जनाब सबीर अली, जनाब मेजर हैदर इकबाल, जनाब अशरफ अंसारी, जनाब इरशाद अली आजाद, जनाब अफजल अंसारी, जनाब इरशादउल्लाह एवं प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button