स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण के बाद निशांत का पार्टी कार्यालय आगमन, कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात*

*स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण के बाद निशांत का पार्टी कार्यालय आगमन, कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात*
बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मंत्री श्री निशांत कुमार शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उमड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मंत्री श्री निशांत कुमार को नये दायित्व के निर्वहन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। श्री निशांत कुमार ने सभी का कुशलक्षेम जाना तथा स्नेहपूर्वक अभिवादन स्वीकार किया।
इस अवसर पर मा० विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मा० विधायक श्री पन्ना लाल पटेल, श्री दुलाल चंद गोस्वामी, श्री रामानंद मंडल, श्री बबलू मंडल, श्रीमती सोनम सरदार, मा० विधानपार्षद श्री खालिद अनवर, श्री अनिल कुमार एवं श्री वासुदेव कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



