Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के साथ मातृशक्ति को सशक्त बना रही है एनडीए सरकार – अरविंद निषाद

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के साथ मातृशक्ति को सशक्त बना रही है एनडीए सरकार – अरविंद निषाद

10 मई 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने ‘मदर्स डे’ के अवसर पर बिहार की सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होती है। माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने हमेशा माताओं, बहनों और बुजुर्ग महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सम्मानजनक जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का काम किया।

बिहार में एनडीए सरकार की नीतियों का केंद्र केवल विकास नहीं, बल्कि समावेशी समाज का निर्माण है। इसी सोच के तहत राज्य में महिलाओं और माताओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत चलाई जा रही बिहार पूरक पोषाहार योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को दूर किया जा सके। यह योजना केवल पोषण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ मां और स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण की दिशा में एक मजबूत पहल है।

इसी प्रकार जननी एवं बाल सुरक्षा योजना के माध्यम से बिहार सरकार गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर मां को सुरक्षित प्रसव, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और नवजात शिशु की समुचित देखभाल मिल सके।

माननीय श्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल युवा माताओं या बच्चों तक ही अपनी चिंता सीमित नहीं रखी, बल्कि बुजुर्ग माताओं और बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के तहत राज्य में बेसहारा एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा और देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना इस बात का प्रमाण है कि बिहार सरकार समाज के हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसे सहारे और सम्मान की आवश्यकता है।

इसके साथ ही माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 को प्रभावी ढंग से लागू कर राज्य सरकार यह संदेश भी दे रही है कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और देखभाल केवल नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है।

बिहार सरकार माताओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। महिलाओं और माताओं के हित में लिए गए निर्णयों ने बिहार को सामाजिक न्याय और संवेदनशील शासन का एक मजबूत उदाहरण बनाया है।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button