Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा जी के पार्थिव शरीर पर तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने राज्य कार्यालय में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ; और उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया: एजाज अहमद 

शोक -संवेदना

पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा जी के पार्थिव शरीर पर तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने राज्य कार्यालय में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ; और उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया: एजाज अहमद

पटना 12 मई 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा जी का पार्थिव शरीर राज्य कार्यालय में लाया गया, जहां पार्टी की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, श्री अभय कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव,श्री बीनु यादव,पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम, विधायक श्री सुबेदार दास, श्री अमरेन्द्र कुशवाहा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पुर्व विधायक श्री सतीश दास, श्री सुदय यादव, मधु मंजरी, मुकुंद सिंह, श्री मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल,श्री अरविन्द कुमार सहनी, अनिल कुमार साधु,प्रमोद कुमार राम, हरेंद्र कुशवाहा, निर्भय कुमार अंबेडकर, संजय यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, डॉ मोहिबुल हसन हीरा,विजय यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित साइकिलों की संख्या में लोग उपस्थिति थे।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष पार्टी श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बागी जी के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

एजाज ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के निर्देशानुसार उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया और एक मिनट का मौन रखकर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, सांसद डॉक्टर मीसा भारती ने पुर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। और कहा कि इनके निधन से राजद को अपूरणीय क्षति हुई है। ये तीन बार के विधायक रहते हुए भी हमेशा कार्यकर्ताओं की तरह समर्पित भाव से काम करते थे। इनके निधन से समाजवादी आंदोलन और राष्ट्रीय जनता दल को अपुरणीय क्षति हुई है ।

इनका आज ही बांस घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है,जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, सांसद श्री अभय कुमार कुशवाहा, श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक श्री सूबेदार दास, पूर्व विधायक सुदय यादव, सतीश कुमार दास सहित पार्टी के अन्य नेता अंतिम संस्कार में शामिल

हुए । इस दुख की घड़ी में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने उनकी धर्मपत्नी, सुपुत्र और सुपुत्री से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा की इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी आपके परिवार के साथ खड़ी है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महताब आलम, ओम प्रकाश चौटाला,अफरोज आलम, विमल कुमार राय, गणेश कुमार यादव, बिंदु यादव, शिवराज यादव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल बिहार

2.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button