
- बड़ी संख्या में महिलाओं ने ली जदयू की सदस्यता
12 फरवरी 2026, पटना
गुरुवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में विधानपरिषद के सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील की कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएँ तथा जदयू को और अधिक सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता, डाॅ0. भारती मेहता, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार और श्री वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



