देशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

राज्यपाल के अभिभाषण से नेता प्रतिपक्ष का नदारद रहना संसदीय परंपराओं का खुला अनादर – उमेश सिंह कुशवाहा

 

राज्यपाल के अभिभाषण से नेता प्रतिपक्ष का नदारद रहना संसदीय परंपराओं का खुला अनादर – उमेश सिंह कुशवाहा

03 दिसम्बर 2025

बिहार जनता दल यूनाइटेड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को जारी अपने बयान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि राज्यपाल महोदय के महत्वपूर्ण अभिभाषण के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष का सदन से नदारद रहना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उनकी राजनीतिक दृष्टि और जिम्मेदारी दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह आचरण न तो नया है और न ही अपवाद। उनका पुराना ट्रैक रिकाॅर्ड भी साफ दर्शाता है कि सदन की कार्यवाही और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी लापरवाही लगातार बनी रही है

उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणाली में विपक्ष की भूमिका स्पष्ट रूप से निर्धारित है और उनके कंधों पर भी जनता की अपेक्षाओं तथा दायित्वों की गंभीर जिम्मेदारी होती है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष का लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाओं के प्रति इतना गैर-जिम्मेदार आचरण स्वयं में अत्यंत चिंताजनक है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव भले ही इस बार किसी तरह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचाने में सफल हो गए हों, लेकिन यदि उनका यही उदासीन और गैर-जिम्मेदार रवैया जारी रहा, तो बिहार की जनता अगले चुनाव में उन्हें नेता प्रतिपक्ष लायक भी नहीं छोड़ेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button