
पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि वन्दे मातरम् पर रार करने से बचे और जो वन्दे मातरम् से प्यार करने वाले राष्ट्रभक्त लोग हैं उनके चौतरफा विकास और मजबूती के लिए काम करे,क्योंकि उनके मजबूती से राष्ट्र चौतरफा मजबूती और सुरक्षित रहेगा ,पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह ने आगे कहा है कि ओवैसी के द्वारा वन्देमातरम कहना संविधान के विरुद्ध है तो उसे संवैधानिक दर्जा देने के लिए होमवर्क करें केन्द्र सरकार और संशोधन की जरूरत है तो करें, क्योंकि यह देश बहुसंख्यक सनातनीयो का है अब यहां नौटंकी नहीं चलेगी जिसका बहमत है बात उसका ही चलेगा,पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने आग्रह करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी से कहा है कि एस आई आर कैसे ग़लत है सिद्ध करके दिखाए अगर वह ग़लत है तो कानून का सहारा क्यों नहीं लेते हैं आप देश के विपक्ष के नेता हो अपका अधिकार है की आप न्यायलय जाए और इस ग़लत कार्य को रूकवाये,(रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



