बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने कहा है कि भ्रष्ट नौकरशाह के साथ साथ आर्थिक रूप से लालची मंत्रीयो पर भी पैनी नजर रखे सरकारों के मुखियागण,

पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने कहा कि जो नौकरशाह भ्रष्टाचार में लिप्त है उनपर बाबा साहेब के संविधान तहत कड़ी कार्रवाई करें सरकारें और मंत्रीगण उनके आन्दोलन को असंवैधानिक घोषित कर करवाई करें,न माने तो घर का रास्ता दिखाए और नये युवाओं को उनके जगह स्थापित करने के लिए होमवर्क करे ,पार्टी प्रमुख श्री सिंह जी ने आगे कहा कि अगर कोई मंत्री योग्यता और ज्ञान से ओतप्रोत हैं और अगर वह शिक्षण संस्थानों में पढ़ाना चाहते हैं तो वैसे लोगों से सरकार अवैतनिक रूप से सेवा ले सकती है अगर ऐसा नियम नहीं है तो बनाएं, मंत्री को वेतन सहित सभी तरह के सुख सुविधा मिलता है,पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि सरकारों में मंत्री पद पर बैठे लोगों को आर्थिक लाभ के नजरिए से हर चीज नहीं देखना चाहिए और सोचना चाहिए उनके लिए राष्ट्र और उसके आर्थिक मजबूती सर्वोपरि रहना चाहिए,वह चाहे कोई भी वे पहले इस्तीफा दे फिर दुसरे पद पर जाने को विचार करें,एक व्यक्ति एक पद,पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि सरकारों के मुखिया को अपने ऐसे मंत्रीयो पर पैनी नजर रखने चाहिए जिसका झुकाव जन सेवा के तरफ नहीं बल्कि अपने चौतरफा आर्थिक मजबूती पर है उसे गुप्त रूप से सफाया करने की योजना बनाएं बहुत सारे अच्छे प्रतिभावान लोग लाईन में खड़े हैं सरकारें ( रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



