ट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़विचारसमस्तीपुर

बिहार सरकार के मंत्री एवं समस्तीपुर जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने पुलिस महानिदेशक को जांच का निर्देश दिया है।

अधिवक्ता एवं उनके परिवार सदस्यों पर फर्जी एससी-एसटी केस मामले पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर कार्रवाई करें:-नवल किशोर शाही।

 

(समस्तीपुर)

बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री नवल किशोर शाही ने कहा कि SC/ST थाना कांड संख्या 09/ 26 समस्तीपुर द्वारा समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलाम एवं उनके परिवार के सदस्यों को फर्जी ढंग से फंसाया गया है। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर इस मामला को अपने स्तर से अनुसंधान करें तथा निर्दोष व्यक्तियों को इस मामले से मुक्त करें अन्यथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने इस मामला को रखूंगा। अधिवक्ता अब्दुल सलाम के छोटे भाई रिजवान उल्ला तथा बड़ा बेटा शाहिद अफरीदी विदेश में कार्यरत है तथा उनके भतीजे मोहम्मद शेर अफगान एवं मोहम्मद साहब जो इंटर का छात्र है तथा समस्तीपुर में पढ़ाई करता है एव तीसरा भाई नईम अख्तर उर्फ मुन्ना जो ग्रामीण डॉक्टर है तथा गांव में रहकर लोगों की सेवा करता है। मुझे ग्रामीणों ने अवगत कराया है कि अधिवक्ता अब्दुल सलाम का जमीनी विवाद अपने ही पारिवारिक सदस्य जो कोलकाता में रह रहे हैं उनसे है और अनिल पासवान बाटेदार के रूप में काम करता है। कोलकाता में रह रहे पारिवारिक सदस्य के कहने पर ही अनिल पासवान ने Sc/St थाना कांड संख्या 09/26 समस्तीपुर में दर्ज कराया है।पुलिस के द्वारा बिना अनुसंधान किए ही एक परिवार के सभी सदस्यों को नामित किया है जो उच्च स्तरीय जांच का विषय है। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर एससी एसटी थाना अध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई करें की किस आधार पर विदेश में रह रहे व्यक्ति एवं निर्दोष छात्रों तथा अधिवक्ता पर मामला दर्ज किया गया है।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button