Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारस्वास्थ्य

नीतीश माॅडल से बदल रहा बिहार, विकास और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा राज्य – अंजुम आरा

 

  • नीतीश माॅडल से बदल रहा बिहार, विकास और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा राज्य – अंजुम आरा
  • 27 जून 2026, पटना।
  •       जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने जारी बयान में कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास माॅडल की मदद से बिहार आज प्रगति और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘7 निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में व्यापक काम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थानों और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, सैटेलाइट टाउनशिप जैसी योजनाएं नियोजित शहरी विकास को नई दिशा दे रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उद्योग, पर्यटन, निवेश और रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसके परिणामस्वरूप बिहार में विकास की गति तेज हुई है और युवाओं व महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। बिहार अब संभावनाओं को साकार करने वाला राज्य बन चुका है। विकास, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हो रहे कार्य बिहार को नई पहचान और नया आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button