
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में सरकार कैसे चलाया जा रहा है ये स्पष्ट रूप से सामने आ गया। जब पथ निर्माण मंत्री अपने ही विभाग के सचिव के साथ पत्राचार करते हैं तो यह नए तरह का प्रयोग है जबकि सरकार में उस विभाग के सचिव के नाम पत्राचार का पहला मामला देखने को मिला। बिहार में सरकार के स्तर से मंत्री रबर स्टैंप के अलावा कुछ नहीं है इसका पोल स्वयं मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने खोल दिया है उन्होंने अपने विभाग के सचिव से विक्रमशिला पुल पर एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में मुआवजे की मांग करके स्पष्ट कर दिया है की बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार अधिकारी और पदाधिकारी के माध्यम से चल रही है, मंत्री सिर्फ नाम के लिए है उनका कोई भी अधिकार नहीं मिला हुआ है तभी तो विभागीय सचिव से भी मंत्री को आवेदन देकर मुआवजे की मांग करनी पड़ रही है।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।



