Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारभोजपुरराजनीतिराज्यविचार

बिहार के पीएचडी धारक बेरोजगारी का झेल रहे दंश, मंत्री को मिला असिस्टेंट प्रोफेसर का पद: डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय

बिहार में पीएचडी धारक नौकरियों के लिए खा रहे हैं ठोकरें, मंत्री बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर: डॉ. स्नेहाशीष

 

*बिहार के पीएचडी धारक बेरोजगारी का झेल रहे दंश, मंत्री को मिला असिस्टेंट प्रोफेसर का पद: डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय

*बिहार में पीएचडी धारक नौकरियों के लिए खा रहे हैं ठोकरें, मंत्री बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर: डॉ. स्नेहाशीष*

*पटना. सोमवार, 16 फरवरी, 2026

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवा योगदान देने पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के पीएचडी धारक नौकरियों के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं और राज्य की सरकार में सत्तारूढ़ दल के कैबिनेट मंत्री एमएलसी डॉ. अशोक चौधरी सहायक प्राध्यापक बन रहे हैं

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा कि एक ओर जहां बिहार में स्थापित विश्वविद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से धीमी गति में संचालित है वहीं दूसरी ओर लगातार नियुक्ति प्रक्रिया पर सवालिया निशान लग रहे हैं, जहां नियुक्ति पाएं सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाण पत्र और पीएचडी शोध कार्य सवालों के घेरे में रहने का खबरें लगातार आती हैं। वहीं दूसरी ओर कई उपयोगी विषयों में नियुक्तियों की कोई सूचना तक सार्वजनिक नहीं की जाती ऐसे में बिहार के पीएचडी धारक नौकरियों के तलाश में दूसरे प्रदेशों में निजी संस्थानों में नौकरी करने को विवश हैं वहीं बिहार की बहाली में दूसरे प्रदेशों के लोगों ने नियुक्तियों में बाजी मार ली। बिहार का बेरोजगार पीएचडी धारक नौकरियों की तलाश में दर दर भटक रहा है और सूबे के मंत्री किसी जरूरतमंद पीएचडी धारक की एक सीट हजम कर लेते हैं। विश्वविद्यालयों में रिक्तियों के अनुरूप बहाली नहीं हो रही है और जो बहाली हो भी रही है उसमें ऐसे राजनीतिक व्यक्ति जो संभवतः एक दिन भी कक्षाएं ना लें और ना ही विश्वविद्यालय के उन्नयन और सेवा कार्य में ही सहयोग देंगे उन्हें नियुक्ति दी जा रही है। अपने सामाजिक वर्ग के एक मेधावी विद्यार्थी के लिए उन्हें यह पद त्याग देना चाहिए था लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ में इसे नजरअंदाज कर दिया।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय

प्रवक्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

2.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button