Trending Newsपटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने राहुल गांधी और महागठबंधन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हो रही है।

लोकेशन….. पटना ।बिहार।

Slug .भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने राहुल गांधी और महागठबंधन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हो रही है।

पटना से अमित कुमार रिपोर्ट

शाहनवाज़ हुसैन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की सभाओं में वही लोग नज़र आ रहे हैं जो राजद के टिकट धारक हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मखाना देखने के लिए खेत में चले जाने से क्या होगा? खेत तो बर्बाद हो चुके हैं… महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के बाद बिहार की खेती भी बंजारापन की ओर बढ़ रही है।”

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि महागठबंधन की ज़मीन बिहार में पूरी तरह खिसक चुकी है और इस बार विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिलेगा।

नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को अजेय बताते हुए उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी कटिहार में मखाना के खेत में जाएं या पब्लिसिटी स्टंट करें, बिहार की जनता धोखा नहीं खाएगी।

“मखाना को जीआई टैग और पहचान मोदी जी ने दी है। मखाना बोर्ड मोदी जी की देन है। राहुल गांधी के खेत में जाने से मखाना किसान खुश नहीं होंगे। उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए।”

“तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे… लेकिन वो खुद जमानत पर हैं। पहले खुद को संभालें। देश की जनता प्रधानमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी को ही बनाएगी।”

शाहनवाज़ हुसैन ने राहुल गांधी पर पुराने आरोप भी दोहराए। कहा कि पहले भी उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ और राफेल जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने वोट से करारा जवाब दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि पीएम अब तक 53 बार बिहार आ चुके हैं, जबकि राहुल गांधी शायद ही कभी यहां आते हों।

तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया और कहा कि भाजपा किसी की कॉपी नहीं करती, बल्कि जनता के मुद्दों पर काम करती है।

एमके स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी कानून बनने पर सबसे ज्यादा परेशानी उन्हीं दलों को होती है जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

यानी साफ है कि जैसे-जैसे बिहार चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, भाजपा और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप की सियासत और भी तेज़ होती जा रही है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button