Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षासीतामढ़ीस्वास्थ्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित आवास पर सुना ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

मन की बात' देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच: संजय सरावगी

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित आवास पर सुना ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

*’मन की बात’ देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच: संजय सरावगी

*प्रधानमंत्री मोदी का हर ‘मन की बात’ एपिसोड जनभागीदारी का नया संदेश देता है: संजय सरावगी

*’मन की बात’ ने देशवासियों में सेवा, संस्कृति और स्वदेशी के प्रति नया विश्वास जगाया: संजय सरावगी

*भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार बबलू भी रहे उपस्थित

पटना, 28 जून। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज पटना स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी और सेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनकल्याणकारी अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने भारतीय नौसेना में शामिल किए गए स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी डिजाइन से लेकर निर्माण तक पूरी प्रक्रिया भारत में ही संपन्न हुई है। यह आत्मनिर्भर भारत और देश की बढ़ती रक्षा क्षमता का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवमयी ज्ञान परंपरा और भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत का उल्लेख करते हुए देश की सांस्कृतिक और शैक्षणिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की भी चर्चा की।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया, जिससे स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को नई पहचान मिल रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी तथा युवाओं की भूमिका पर भी प्रेरणादायी विचार रखे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक सोच, सेवा भावना और राष्ट्रहित में योगदान करने की प्रेरणा देता है। यह कार्यक्रम देशवासियों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, सुरेश रुंगटा, पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह, राधा मोहन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार, सतीश यादव, कार्यालय मंत्री विनय केशरी, उपेंद्र सिंह, विकास कुमार, विनोद शर्मा, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायी बताया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button