अपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

एलपीजी की कीमतें बढ़ाकर केंद्र सरकार ने गरीबों ,किसानों ,छात्रों और महिलाओं को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है: एजाज अहमद

प्रेस विज्ञप्ति

एलपीजी की कीमतें बढ़ाकर केंद्र सरकार ने गरीबों ,किसानों ,छात्रों और महिलाओं को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है: एजाज अहमद

पटना 7 जून 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने घरेलू गैस के दाम 29 रूपये बढ़ाए जाने पर कहा की हर दिन पेट्रोल- डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ाई जा रही है। इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू एलपीजी की कीमत ₹60 बढ़ाया गया था और अब ₹29 बढ़ोतरी की गई है। आम लोगों और खास तौर से महिलाओं के आंखों में आंसू दिया जा रहा है। जहां छोटे गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर गरीब, मजदूर और छात्रों को महंगाई से परेशानी हो रही है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करने से मध्यम वर्ग को और होटल -रेस्टोरेंट चलाने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एजाज ने आगे कहा कि जब पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहा था तो केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कोई कमी नहीं है ,लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुआ कीमतें किस्तों में कीमत बढ़ाई जा रही है यह दिशाहीन और जनता के हितों के खिलाफ सोच वाली सरकार है। इनके पास में न कोई विजन है न कोई योजना । नरेंद्र मोदी की सरकार की‌ नीति है सिर्फ आम लोगों को परेशानियों में डालने वाली नीति अपनाई जा रही है। और पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार हर दिन चिंता में रहती है जबकि आम जनों की कोई चिंता नहीं है। जबकि पेट्रोलियम कंपनियां भारी मुनाफा में है। एलपीजी की कीमतें क्यों बढ़ाई जा रही है बार-बार सरकार क्यों नहीं बताती है। कीमतों का बढ़ाया जाना कहीं ना कहीं आम जनो, किसानों, छात्रों और महिलाओं के साथ अन्याय है। केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियां अपनाना बंद करे।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button